विज्ञापन

सीएम योगी का पश्चिम बंगाल दौरा आज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को पश्चिम बंगाल में रहेंगे जहां एक ही दिन में तीन सभाएं करेंगे और वहीं से रात को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होमगार्ड भर्ती,कानून व्यवस्था पर बैठक में शामिल होंगे।

सीएम योगी का पश्चिम बंगाल दौरा आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल चुनाव में लगातार भाजपा के स्टार प्रचारक एक के बाद एक रैली कर रहे है वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आज तीन सभाओं को सम्बोधित करेंगे सबसे पहले सुबह 11.45 बजे जोरासांको चकदहा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे इसके ठीक बाद वहां से निकलकर दोपहर 1 बजे चकदहा विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और लगभग 02 :15 बजे उदयनारायणपुर के जनसभा में शामिल होंगे।

रात नौ बजे सीएम योगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज,होमगार्ड भर्ती,कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी जोन के ADG, DM, SP बैठक में जुड़ेंगे। 25 से 27 अप्रैल के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा होना तय है, सुरक्षा और नकलविहीन परीक्षा पर इस बैठक में चर्चा होने की सम्भावना है, संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए जायेंगे साथ ही,नकल और गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top