विज्ञापन

दालमंडी चौड़ीकरण के जद में तीस और मकान तोड़ने की तयारी शुरू

दालमंडी चौड़ीकरण के जद में तीस और मकान तोड़ने की तयारी शुरू रविवार से इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हो गया है,तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा रहा है।

वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। रविवार से इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हो गया है, जिसके तहत करीब 30 मकानों को गिराया जाएगा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्रवाई लगातार सात दिनों तक चलने की संभावना है।

दालमंडी क्षेत्र को चौड़ा करने की लंबे समय से चली आ रही योजना अब जमीन पर उतरती नजर आ रही है। प्रशासन ने लगभग 30 मकानों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अभियान लगातार एक सप्ताह तक चलाया जाएगा, ताकि मार्ग को सुगम और बेहतर बनाया जा सके ।

अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारी की है। मौके पर चौक थाना समेत कई थानों की पुलिस तैनात है।

सुरक्षा के मद्देनज़र पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की बाधा या अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।कार्रवाई की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है और रविवार से दालमंडी क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी के अनुसार, तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा रहा है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी प्रार्थी अभिषेक गिरी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषी अधिकारी के मोबाइल की CDR और लोकेशन की जांच की जाए । भ्रष्टाचार के साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जांच कर मुकदमा पंजीकृत

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top