विज्ञापन

आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ बनाने की उठी मांग, कैमूर विकास मंच ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ बनाने की उठी मांग, कैमूर विकास मंच ने रेल मंत्री को लिखा पत्र सुधांशु श्रीवास्तव ने कहा यात्रियों से ‘एक्सप्रेस’ का अधिक किराया वसूलना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण..

demand-to-convert-asansol-varanasi-train-back-to-memu-passenger-letter-to-rail-minister
सांकेतिक तस्वीर ( आसनसोल-वाराणसी )

​दुर्गावती, कैमूर क्षेत्र की महत्वपूर्ण ट्रेन संख्या 13553/13554 (आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल) को ‘एक्सप्रेस’ श्रेणी से हटाकर पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ के रूप में संचालित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस जन-समस्या को लेकर कैमूर विकास मंच के संयोजक सुधांशु श्रीवास्तव ने केंद्रीय रेल मंत्री को एक औपचारिक मांग पत्र प्रेषित किया है।

​रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान इस ट्रेन को ‘एक्सप्रेस’ श्रेणी में परिवर्तित कर दिया गया था। आश्चर्य की बात यह है कि श्रेणी बदलने के बावजूद ट्रेन के रैक, सुविधाओं और समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ट्रेन आज भी पुराने मेमू (MEMU) रैक के साथ ही चल रही है और मार्ग के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों व हॉल्ट्स पर रुकती है।

कैमूर विकास मंच के संयोजक सुधांशु श्रीवास्तव ने कहा कि सुविधाओं में कोई वृद्धि न होने के बावजूद यात्रियों से ‘एक्सप्रेस’ का अधिक किराया वसूलना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। इस रूट पर यात्रा करने वाला अधिकांश वर्ग सीमांत किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और छात्र हैं।

(आसनसोल-वाराणसी ) ट्रेन का रैक और यात्रा समय पैसेंजर श्रेणी का ही होने के कारण यात्रियों पर एक्सप्रेस किराए का वित्तीय बोझ डालना तर्कसंगत नहीं है।

संगठन ने रेल मंत्रालय से पुरजोर मांग की है कि स्थानीय यात्रियों और गरीब जनता की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को तत्काल ‘मेमू पैसेंजर’ की श्रेणी में बहाल किया जाए। इससे न केवल कैमूर और आसपास के जिलों के हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रेलवे की जन-कल्याणकारी छवि भी सुदृढ़ होगी। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर संज्ञान नहीं लिया गया, तो स्थानीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

pradhanmantri-ka-14-april-ko-uttarakhand-aur-uttar-pradesh-daura

प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दौरा

प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दौरा, एशिया के सबसे लंबे गलियारों में से एक दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन..

demand-to-convert-asansol-varanasi-train-back-to-memu-passenger-letter-to-rail-minister

आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ बनाने की उठी मांग, कैमूर विकास मंच ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ बनाने की उठी मांग, कैमूर विकास मंच ने रेल मंत्री को लिखा पत्र सुधांशु

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top