विज्ञापन

थानाध्यक्ष की दबंगई कैमरे में कैद, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल

थानाध्यक्ष की दबंगई कैमरे में कैद, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया वीडियो में दरोगा बीरेंद्र सिंह यादव भी मौके पर मौजूद दिखे मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

police-station-incharge-assault-video-goes-viral
थानाध्यक्ष की दबंगई कैमरे में कैद

उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां थानाध्यक्ष राहुल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह थाने के अंदर एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष द्वारा युवक को लात-घूंसों से पीटते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर युवक को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। वीडियो में दरोगा बीरेंद्र सिंह यादव भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top