विज्ञापन

अवैध बालू खननकर्ता ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष से दुर्व्यवहार कार्रवाई की मांग

अवैध बालू खननकर्ता ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष से दुर्व्यवहार कार्रवाई की मांग खनन स्थल पर वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया।

अवैध बालू खननकर्ता ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष से दुर्व्यवहार कार्रवाई की मांग
खनन स्थल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध बालू खनन को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, उनके भाई और एक दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली देने के गंभीर आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि खनन स्थल पर वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। इस दौरान गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। पीड़ित पक्ष ने नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी होते ही सपा नेताओं का काफिला रेला बनकर पहले घटनास्थल पहुंचा और फिर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद थाने मे नेताओं और शुभ चिंतको की भीड़ इक्क्ठा हो गई।फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और अवैध खनन को लेकर एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में अवैध बालू खनन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव अपने भाई के साथ मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि खनन कंपनी से जुड़े लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

घटना के दौरान मौजूद देवनारायण उर्फ पप्पू कोल ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। तहरीर में नामजद के साथ कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की मांग की है। इस मामले ने सामाजिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, खनन स्थल पर वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने अपहरण की बात को निराधार बताया है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर अवैध खनन और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कि प्रशासन कब तक दोषियों पर कार्रवाई करता है और इलाके में शांति बहाल होती है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

pradhanmantri-ka-14-april-ko-uttarakhand-aur-uttar-pradesh-daura

प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दौरा

प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दौरा, एशिया के सबसे लंबे गलियारों में से एक दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन..

demand-to-convert-asansol-varanasi-train-back-to-memu-passenger-letter-to-rail-minister

आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ बनाने की उठी मांग, कैमूर विकास मंच ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ बनाने की उठी मांग, कैमूर विकास मंच ने रेल मंत्री को लिखा पत्र सुधांशु

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top