विज्ञापन

झांसी के बुखारा गांव में चोरों का आतंक एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुखारा में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। लाखों के जेवरात और नगदी चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुखारा में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले काशी प्रसाद पुत्र पूरन लाल के मकान के ताले तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। बताया गया कि ये जेवर उनके बच्चे की शादी के लिए तैयार कराए गए थे।

jhansi-ke-bukhara-gaon-mein-choron-ka-aatank-ek-hi-raat-mein-teen-gharon-ko-banaya-nishana
झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र ग्राम बुखारा

घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था क्योंकि वह मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। इसके अलावा चोरों ने भगवान के मकान को भी निशाना बनाया, जहां ताले तोड़े गए लेकिन कोई सामान हाथ नहीं लगा। वहीं प्रेमदास पुत्र हरिदास के पुत्र अर्जुन के घर में घुसकर चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े और करीब 10 हजार रुपये नगद सहित चैन, मीना, हार और अन्य जेवरात चोरी कर लिए।


सुबह जब परिजनों ने घरों के टूटे ताले देखे तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही रविवार की सुबह लगभग 8 बजे 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी प्रार्थी अभिषेक गिरी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषी अधिकारी के मोबाइल की CDR और लोकेशन की जांच की जाए । भ्रष्टाचार के साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जांच कर मुकदमा पंजीकृत

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top