विज्ञापन

किरन पाल मामले में सियासी घमासान तेज़ पीड़िता के घर विधायक पूजा पाल पहुंची

किरन पाल मामले में सियासी घमासान तेज़ पीड़िता के घर विधायक पूजा पाल पहुंची 2 लाख रुपये का चेक सौंपकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की।

किरन पाल kiran-pal-case-political-row-intensifies-mla-pooja-pal-visits-victim-home
पीड़िता के घर विधायक पूजा पाल

यूपी के कौशाम्बी जिले में चरवा थाना क्षेत्र में हुए किरन पाल मामले पर सियासी घमासान जोरो पर चल रहा है। चायल से सपा की बागी विधायक पूजा पाल शनिवार को मृतका के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष का 2 लाख रुपये का चेक सौंपकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की।

वही सपा की बागी विधायक पूजा पाल का इस मुलाकात के दौरान सियासी हमला भी तेज रहा। पूजा पाल ने सीधे तौर पर पर निशाना साधते हुए आरोपियों को “सपाई” बताया और कहा कि उन्हें सपा का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सपा के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल परिजनों से सहानुभूति जताने पहुंचता है, तो दूसरी तरफ आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

विधायक पूजा पाल ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और साफ कहा कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इससे पहले कुछ दिन पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे थे। उन्होंने भी पीड़ित परिवार को दो लाख का चेक देकर आर्थिक सहयोग किया था।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

pradhanmantri-ka-14-april-ko-uttarakhand-aur-uttar-pradesh-daura

प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दौरा

प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दौरा, एशिया के सबसे लंबे गलियारों में से एक दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन..

demand-to-convert-asansol-varanasi-train-back-to-memu-passenger-letter-to-rail-minister

आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ बनाने की उठी मांग, कैमूर विकास मंच ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को पुनः ‘मेमू पैसेंजर’ बनाने की उठी मांग, कैमूर विकास मंच ने रेल मंत्री को लिखा पत्र सुधांशु

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top