विज्ञापन

सिगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। की पहचान शिवपुरवा गांधी चौक निवासी लगभग 48 वर्षीय कन्हैया के रूप में की जा रही है..

वाराणसी। शहर के सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। साजन सिनेमा के सामने लगभग सुबह 5:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Varanasi Road Accident news
सिगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवपुरवा गांधी चौक निवासी लगभग 48 वर्षीय कन्हैया के रूप में की जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।

सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय सड़क पर कम भीड़ होने के बावजूद तेज रफ्तार वाहन अक्सर इस मार्ग पर खतरा बने रहते हैं।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का दावा किया है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top