विज्ञापन

मंदिर में शिवलिंग-नंदी की मूर्ति तोड़ा, लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पीटा

मंदिर में शिवलिंग-नंदी की मूर्ति तोड़ा, लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पीटा गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पुलिस के सामने ही दौड़ाकर पिटाई कर दी ।

यूपी के जालौन से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा मंदिर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। यह घटना स्थानीय स्तर पर तेजी से फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

घटना जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित विवेकानंद कॉलोनी में बने एक शिव मंदिर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा निवासी सूरज नामक युवक मंदिर परिसर में घुसा और वहां स्थापित शिवलिंग तथा नंदी की मूर्ति को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो मंदिर के पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

mandir-mein-shivling-nandi-ki-murti-toda-logon-ne-aaropi-ko-daudakar-peeta

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पुलिस के सामने ही दौड़ाकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने कालपी रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मंदिर की पुनः स्थापना की मांग की। कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ उरई राजीव शर्मा और इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नए शिवलिंग और नंदी की स्थापना कराई जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई और जाम समाप्त कराया गया। वही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके इस कृत्य के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी प्रार्थी अभिषेक गिरी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषी अधिकारी के मोबाइल की CDR और लोकेशन की जांच की जाए । भ्रष्टाचार के साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जांच कर मुकदमा पंजीकृत

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top