विज्ञापन

लेडी सिंघम मानसी दहिया का एक्शन: पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवी गिरफ्तार

लेडी सिंघम मानसी दहिया का एक्शन ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है, लोग मानसी दहिया के निडर नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं।

लेडी सिंघम मानसी दहिया का एक्शन: पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवी गिरफ्तार
थाना चोलापुर

वाराणसी वरुणा जोन चोलापुर थाना क्षेत्र में खाकी पर हाथ डालने वालों की अब खैर नहीं हैं। प्रशिक्षु IPS और चोलापुर थाना प्रभारी मानसी दहिया के सख्त तेवरों ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। हाल ही में ग्राम नेहियां में पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मानसी दहिया के नेतृत्व वाली टीम ने तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है।

बीती 16 अप्रैल को ग्राम नेहियां में झंडे-पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। 17 अप्रैल को जब पुलिस टीम मध्यस्थता और शांति व्यवस्था बनाने पहुँची, तो उपद्रवियों ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था।

आधी रात को ‘लेडी सिंघम’ का छापा

घटना को गंभीरता से लेते हुए IPS मानसी दहिया ने खुद कमान संभाली। मुखबिर की सटीक सूचना पर 18 अप्रैल की आधी रात (12:20 बजे) पुलिस टीम ने नेहियां प्राथमिक विद्यालय के पीछे घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से अजीत कुमार, प्रदीप कुमार और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। अभियुक्तों पर बी.एन.एस. की गंभीर धाराओं और 7 CLA एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में इस त्वरित कार्रवाई की चर्चा है और लोग मानसी दहिया के निडर नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य…

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पश्चिम से जुड़ेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश मेगा परियोजना से बदलेगी

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top