सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे, जहां वह राष्ट्रीय कला मंच BHU द्वारा आयोजित काशी कला कुंभ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पहले से ही कार्यक्रम आयोजकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

काशी की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कला मंच BHU द्वारा काशी कला कुंभ का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में कला, संस्कृति और परंपरा से जुड़े विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें देशभर के कलाकारों की भागीदारी रहने की संभावना है। काशी कला कुंभ जैसे आयोजनों के जरिए वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी शामिल होंगे । इस कार्यक्रम में मनोज तिवारी जैसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और कलाकार की मौजूदगी इस आयोजन को और अधिक मज़बूत बनाएगी। मनोज तिवारी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर) पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने उनका अभिनंदन किया।





