विज्ञापन

पीसीएस में चयनित जिलाजीत मौर्य का गांव में भव्य स्वागत

पीसीएस में चयनित जिलाजीत मौर्य का गांव में भव्य स्वागत वाराणसी जनपद के बेनीपुर गांव निवासी जिलाजीत मौर्य ने पीसीएस परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उनका चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। गांव में प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

pcs-mein-chayanit-jilajeet-maurya-ka-gaon-mein-bhavya-swagat
जिलाजीत मौर्य

जैसे ही जिलाजीत गांव पहुंचे, सैकड़ों ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और तिरंगे के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। पूरा गांव उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया। मुख्य चौराहे पर लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनकी सफलता पर गर्व जताया। इसके बाद जिलाजीत मौर्य ने गांव के प्रसिद्ध डीह बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाइयों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था।

pcs-mein-chayanit-jilajeet-maurya-ka-gaon-mein-bhavya-swagat
ग्रामीण

जिलाजीत ने बताया कि उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी के दौरान दिन-रात मेहनत की और कभी हार नहीं मानी। उन्होंने संकल्प लिया था कि सफलता मिलने तक विवाह नहीं करेंगे। तीसरे प्रयास में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटे जिलाजीत के पिता का लगभग 18 वर्ष पहले निधन हो गया था। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा की तैयारी की और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। ग्रामीणों ने उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top