विज्ञापन

फूलपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार को किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

फूलपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार को किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार पकड़े गए अभियुक्त का नाम संदीप कुमार 58 वर्ष है, जो ग्राम सुरही का निवासी है।

फूलपुर पुलिस, एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार
फूलपुर पुलिस, एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार

वाराणसी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, फूलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोमती जोन एडीसीपी नृपेंद्र कुमारऔर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को एक पुराने मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त का नाम संदीप कुमार 58 वर्ष है, जो ग्राम सुरही का निवासी है। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम. (कक्ष संख्या-4) द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW)जारी किया गया था।

वह मु.नं. 552/19, धारा 498A, 323, 504, 506 IPC एवं 3/4 डी.पी. एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

aniruddh-pandey-retires-after-three-decades-at-amar-ujala

तीन दशक तक अमर उजाला में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध पांडेय

तीन दशक तक अमर उजाला में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध पांडेय साहित्यकारों की और ऐतिहासिक स्थलों की फोटो पत्रकारिता के साथ ही लेखन कार्य किया…

फूलपुर पुलिस, एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार

फूलपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार को किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

फूलपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी संदीप कुमार को किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार पकड़े गए अभियुक्त का नाम

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top