विज्ञापन

पीएम के वाराणसी आगमन की तैयारियां हुई तेज हर मंडल से 500 महिलाएं आमंत्रित

पीएम के वाराणसी आगमन की तैयारियां हुई तेज हर मंडल से 500 महिलाएं आमंत्रित जनसभा के लिए मंच निर्माण के साथ ही टेंट आदि की व्यवस्था कराई जा रही है…

पीएम के वाराणसी आगमन की तैयारियां हुई तेज हर मंडल से 500 महिलाएं आमंत्रित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

वाराणसी के बरेका में 28 अप्रैल को प्रस्तावित नारी शक्ति महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन में वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्रों से 40 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रत्येक मंडल से करीब 500 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने महिला मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी है।

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को नारी शक्ति महोत्सव बनाने में बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जी-जान से जुटे हुए हैं। खासतौर से महिला मोर्चा को महिलाओं को जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जनसभा के लिए मंच निर्माण के साथ ही टेंट आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियां देखीं। उन्होंने कड़ी धूप और गर्मी को देखते हुए छाया, पेयजल आदि की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।


पीएम 7000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बरेका आगमन के दौरान काशीवासियों को 7000 करोड़ की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं बनकर पूर्ण हो चुकीं कई परियोजनाओं की नींव रखेंगे। प्रधानमंत्री का दो दिवसीय वाराणसी दौरा होगा। 28 अप्रैल को वाराणसी पहुंचेंगे। वहीं 29 अप्रैल को गंतव्य के लिए रवाना होंगे। संगठन के साथ ही प्रशासनिक अमला भी तैयारी में जुटा है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

केदारनाथ धाम के कपाट खुले जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ

केदारनाथ धाम के कपाट खुले जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ

केदारनाथ (रुद्रप्रयाग) उत्तराखंड। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे तय लग्नानुसार विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर को इस बार करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया। देश-विदेश से बड़ी संख्या में

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top