विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के अन्नक्षेत्र में शुरू हुआ PNG कनेक्शन

काशी विश्वनाथ धाम के अन्नक्षेत्र में शुरू हुआ PNG कनेक्शन अन्नक्षेत्र में भोजन निर्माण की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी..

काशी विश्वनाथ धाम के अन्नक्षेत्र में शुरू हुआ PNG कनेक्शन
PNG कनेक्शन की आपूर्ति

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित टेढ़ीनीम स्थित अन्नक्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में गेल के माध्यम से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की आपूर्ति शुरू की गई। जिसका विधिवत शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ।

उपस्थित अधिकारिय

परियोजना के लागू होने से अन्नक्षेत्र में भोजन निर्माण की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी। PNG के उपयोग से ईंधन की निरंतर उपलब्धता बनी रहेगी, जिससे कार्य में बाधा नहीं आएगी। साथ ही पारंपरिक ईंधनों की तुलना में प्रदूषण में कमी आएगी और कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह पहल न केवल ऊर्जा के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी सराहनीय कदम है। इस नई व्यवस्था से अन्नक्षेत्र की सेवाएं और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और प्रभावी होंगी, जिससे प्रतिदिन भोजन प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति रही। इसमें डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार सहित गेल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से महाप्रबंधक सुशील कुमार, गौरी शंकर मिश्रा, सुरेश तिवारी, उदित सिन्हा, कलाधर नारायण, उपमहाप्रबंधक नवाजिश, मुख्य प्रबंधक प्रवीण सिंह और चंदन सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top