विज्ञापन

97.20% अंक पाकर कुमारी प्रीति जायसवाल ने जिला में टॉप

97.20% अंक पाकर कुमारी प्रीति जायसवाल ने जिला में टॉप पिता ने कहा मुझे अपनी पुत्री पर गर्व है उसने हमारा ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

preeti-jaiswal-tops-district-with-97-20-percent
कुमारी प्रीति जायसवाल पुत्री अजय जायसवाल

सोनभद्र बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी के जिगनहवा गांव निवासी अजय जायसवाल की पुत्री कुमारी प्रीति जायसवाल डीएवी रिंहदनगर की कक्षा 10 वी छात्रा ने अपने स्कूल में 97.20% अंक अर्जित कर पुरे जिला में टाप करके अपने विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। पुरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के जिगनहवा गांव निवासी अजय जायसवाल की पुत्री कुमारी प्रीति जायसवाल डीएवी पब्लिक स्कूल रिंहद नगर बीजपुर में कक्षा 10 वी की छात्रा है। वह अपने घर से प्रतिदिन बीजपुर आती जाती है अपने कठीन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है कुमारी प्रीति के पिता अजय जायसवाल अपने गांव में रोजगार सेवक है वह अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए कठीन परिश्रम करके अपनी बच्ची को उच्च शिक्षा देने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल रिंहद नगर बीजपुर में दाखिला दिलाया।

वही इस सम्मान समारोह में प्रीति के रिश्तेदार संबंधियों के अलावा डीएवी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अनंत मोहन,अनिल तिवारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुमारी प्रीति बचपन से ही पढ़ने में तेज थी। जब इस सम्बन्ध में अजय जायसवाल से बात किया गया तो उन्होंने भावुक होकर बताया कि मुझे अपनी पुत्री पर गर्व है उसने हमारा ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। हमारी इच्छा है कि हमारी बिटिया आई ए एस बन कर जिला का नाम रौशन करें।

इस सम्बन्ध में कुमारी प्रीति जायसवाल से बात किया गया तो उसने कहा कि हमारी उपलब्धि हमारे परिवार व गुरु जन गण के आशिर्वाद से प्राप्त किया है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य…

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पश्चिम से जुड़ेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश मेगा परियोजना से बदलेगी

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top