UP Transfer Policy 2026: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दिव्यांग कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान..

यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। योगी सरकार वर्ष 2026-27 के लिए नई तबादला नीति जल्द लागू करने जा रही है। इस नीति का सबसे ज्यादा लाभ उन दंपत्तियों को मिलेगा जो दोनों सरकारी सेवा में हैं, साथ ही दिव्यांग कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे ड्राफ्ट के अनुसार, नई नीति में संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा गया है यदि पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं, तो सरकार उन्हें एक ही जिले या एक-दूसरे के निकटतम जिलों में तैनात करने का प्रयास करेगी।
इससे पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। सरकार ने गंभीर बीमारी से ग्रसित या दिव्यांग कर्मचारियों को उनके गृह जनपद या उनके द्वारा मांगे गए सुविधाजनक स्थान पर तैनाती में प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे कर्मचारी जिनके बच्चे किसी गंभीर बीमारी या दिव्यांगता से जूझ रहे हैं, उन्हें भी तबादलों में विशेष रियायत दी जा सकती है।





