विज्ञापन

वाराणसी के बहुमंजिला पीसीएफ प्लाजा में लगी आग, आधा दर्जन दुकानें जलीं

वाराणसी के बहुमंजिला पीसीएफ प्लाजा में लगी आग, आधा दर्जन दुकानें जलीं आग की लपटों में कंप्यूटर, लैपटॉप, एसी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए।

varanasi-ke-bahumanzila-pcf-plaza-mein-lagi-aag-aadha-darjan-dukanen-jalin

वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित बहुमंजिला पीसीएफ प्लाजा में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण आगजनी में आधा दर्जन से अधिक दुकानें और कार्यालय जलकर खाक हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

अचानक प्लाजा के अंदर से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पहली मंजिल पर स्थित कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में कंप्यूटर, लैपटॉप, एसी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी देर तक जूझना पड़ा। इस दौरान आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी प्रार्थी अभिषेक गिरी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषी अधिकारी के मोबाइल की CDR और लोकेशन की जांच की जाए । भ्रष्टाचार के साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जांच कर मुकदमा पंजीकृत

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top