विज्ञापन

वाराणसी में मिला आतंकी कनेक्शन डॉक्टर के घर ATS और IB का छापा, 7 घंटे चली पूछताछ

वाराणसी में मिला आतंकी कनेक्शन डॉक्टर के घर ATS और IB का छापा, 7 घंटे चली पूछताछ घर के अंदर मौजूद सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई।

वाराणसी : ATS और IB की संयुक्त टीम

आदमपुर थाना क्षेत्र के ओंमकालेश्वर मोहल्ला स्थित एक बाल रोग विशेषज्ञ के घर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों ने अचानक छापा मारा। मिली जानकारी के अनुसार ATS और IB की संयुक्त टीम ने डॉक्टर के घर को घेर लिया और परिवार को नजरबंद कर 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। छापे की वजह फिलहाल आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की टीम सुबह पहुंची और पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया। इस दौरान घर के अंदर मौजूद सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। स्थानीय स्तर पर छापे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों या स्थानीय पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले की असल वजह सामने आ सकेगी।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

साइबर क्राइम

झांसी में बड़े सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

झांसी पुलिस की संयुक्त टीम झाँसी ने एक बड़े सट्टेबाज साइबरठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर सट्टेबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top