विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत भर्ती के दो दिन बाद ही केंद्र के कर्मचारियों ने उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी..

नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी, सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव में संचालित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घटना की जांच में जुटी गई ।

आपको बता दें कि रामपुर फूलपुर निवासी 40 वर्षीय हेमंत सिंह नशे का शिकार था जिसे परिजनों ने 14 अप्रैल को उसे नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती के दो दिन बाद ही केंद्र के कर्मचारियों ने उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी, लेकिन जब तक परिवार के लोग पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।

केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि युवक ने सुबह नाश्ता किया और सो गया था। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सारनाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के अनुसार, चिकित्सकों की टीम बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। फिलहाल इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य…

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पश्चिम से जुड़ेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश मेगा परियोजना से बदलेगी

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top