विज्ञापन

जमीन विवाद पर पूर्व सांसद और किसान यूनियन आमने-सामने हुआ महापंचायत

जमीन विवाद पर पूर्व सांसद और किसान यूनियन आमने-सामने हुआ महापंचायत, बिजनौर में एक जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और एक किसान संगठन आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले चंदक मंडी समिति में एक पंचायत का आयोजन किया गया।

बिजनौर में एक जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और एक किसान संगठन आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले चंदक मंडी समिति में एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों किसान शामिल हुए। पंचायत के दौरान किसान नेताओं ने पूर्व सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाए।

zameen-vivaad-par-purv-sansad-aur-kisan-union-aamne-saamne-hua-mahapanchayat

यह महापंचायत बिजनौर के चंदक क्षेत्र की मंडी समिति में आयोजित की गई थी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष दिगंबर सिंह सहित कई किसान संगठनों के नेता और हजारों लोग मौजूद थे। पंचायत में खिरनी क्षेत्र की एक जमीन से जुड़े मामले में उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष प्रशासनिक जांच कराने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

चौधरी दिगंबर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह मामला खिरनी गांव की जमीन से संबंधित है। उन्होंने कहा कि पंचायत इसलिए बुलाई गई क्योंकि वे पहले दिन से इस प्रकरण पर बात कर रहे हैं। दिगंबर सिंह ने प्रशासन पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि वे कागजात की जांच करें, और यदि जमीन उनके पक्ष में हुई तो उन्हें मिल जाएगी।

उन्होंने बिजनौर के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री भारतेंदु सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, “जनपद के अंदर कुछ लोग फर्जी राजा बनकर घूमते रहते हैं, जो हमेशा जाति और धर्म की राजनीति करते हैं।” दिगंबर सिंह ने आगे कहा कि वे यह भूल गए हैं कि जब से लोकतंत्र आया है, तब से अंबेडकर साहब ने कानून में यह सुनिश्चित किया है कि अब कोई रानी अपने पेट से राजा को पैदा नहीं करेगी।

दिगंबर सिंह ने आरोप लगाया कि वे राजा अभी भी गलतफहमी में घूम रहे हैं कि कानून उनके किले में ही छपता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून किसी किले में नहीं छपता, कानून अपना काम करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमीन उसी की रहेगी जिसके पास तथ्य और कागजात होंगे, और गन्ना भी उसी का रहेगा।

उन्होंने कहा कि राजशाही के वहम में और सत्ता के नशे में पागल होकर किसी की जमीन अगर छीनने का काम करोगे तो यह जनता आपकी लांगोटी पाडने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि यह 12 बीघे जमीन का विषय है जबकि एक और 48 बीघे जमीन है उसका भी विषय है।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी प्रार्थी अभिषेक गिरी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषी अधिकारी के मोबाइल की CDR और लोकेशन की जांच की जाए । भ्रष्टाचार के साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जांच कर मुकदमा पंजीकृत

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top