विज्ञापन

काशी में RSS की 116 शाखाएं बढ़ी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के शताब्दी समारोह में काशी प्रांत में 116 शाखाएं बढ़ी हैं। लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में मंगलवार को प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने मीडिया को यह जानकारी दी। कुल 1504 न्याय पंचायतों में 1438 में शाखाएं लगती हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के शताब्दी समारोह में काशी प्रांत में 116 शाखाएं बढ़ी हैं। लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में मंगलवार को प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने मीडिया को यह जानकारी दी। कहा कि इस समय 2967 शाखाएं लगती हैं। सभी 155 खंडों और 115 नगर (संघ के लिहाज से बने क्षेत्र) में संगठन का कार्य हो रहा है। कुल 1504 न्याय पंचायतों में 1438 में शाखाएं लगती हैं।


समालखा (हरियाणा) में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से लौटे मुरली पाल ने कहा कि कार्यक्रम के निष्कर्ष काशी प्रांत में स्वयंसेवकों और समाज में प्रसारित किए जाएंगे। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरार जी त्रिपाठी ने कहा कि काशी प्रांत में 2102 हिंदू सम्मेलन हुए। घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने 31 लाख 98 हजार 841 घरों में संपर्क किया।

अभियान के लिए 16 हजार 512 टोलियां बनाई गई थीं। प्रांत के 27 जिलों में 560 युवा सम्मेलन हुए। कहा कि शताब्दी वर्ष में सकारात्मक सोच के साथ संघ और समाज के समन्वय से काशी प्रांत में समाज परिवर्तन की दिशा में अच्छा परिणाम दिखाई दे रहा है। संघ की इस यात्रा में विजयादशमी उत्सव, संपर्क अभियानों, हिंदू सम्मेलनों, युवाओं के लिए कार्यक्रमों, सामाजिक सद्भाव, प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठियों को लोगों का समर्थन मिला।

You Tube | Latest News

विज्ञापन

Share Now :

नयी खबरें

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी : चकबंदी अधिकारी पर 4 लाख की घूस का आरोप, DM से गुहार

वाराणसी प्रार्थी अभिषेक गिरी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषी अधिकारी के मोबाइल की CDR और लोकेशन की जांच की जाए । भ्रष्टाचार के साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जांच कर मुकदमा पंजीकृत

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन को लेकर शहर को चमकाने में जुटे भाजपाई, चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Scroll to Top